Trending Newsअपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

खड़गे का अपमान पूरे दलित समाज का अपमान, भाजपा-संघ की दलित विरोधी मानसिकता बर्दाश्त नहीं” – राजेश राम

नेशनल टैलेंट हंट से देशभर के प्रतिभाशाली युवाओं को मिलेगा राजनीति में अवसर” – अभय दुबे

*प्रकाशनार्थ / प्रसारणार्थ*

 

*खड़गे का अपमान पूरे दलित समाज का अपमान, भाजपा-संघ की दलित विरोधी मानसिकता बर्दाश्त नहीं” – राजेश राम

*नेशनल टैलेंट हंट से देशभर के प्रतिभाशाली युवाओं को मिलेगा राजनीति में अवसर” – अभय दुबे

*पटना, 9 अप्रैल 2026*

मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ हिमांता बिस्वा शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पटना स्थित सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि खड़गे का अपमान पूरे देश के दलित समाज का अपमान है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भाजपा और संघ परिवार की वह मानसिकता, जो दलितों का अपमान करती है, उसे बदलकर ही कांग्रेस दम लेगी। उन्होंने कहा कि जिस समाज को सदियों तक हाशिए पर रखा गया, वही समाज अब पूरी ताकत के साथ मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है और यही बात भाजपा और संघ परिवार को असहज कर रही है।

उन्होंने कहा कि सम्मान की लड़ाई भूख की लड़ाई से भी बड़ी होती है और देश का पूरा दलित समाज अपने अपमान का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से जरूर देगा। राजेश राम ने आरोप लगाया कि भाजपा एक दलित नेता का राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ता कद बर्दाश्त नहीं कर पा रही है, जिससे उसके नेताओं में तिलमिलाहट दिखाई दे रही है।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि खड़गे जी और राहुल गांधी जी की सोच देश में सभी वर्गों को समान सम्मान और समान अवसर देने की है। उन्होंने बताया कि समाज के हर वर्ग की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने “नेशनल टैलेंट हंट” कार्यक्रम की शुरुआत की है।

अभय दुबे ने कहा कि “नेशनल टैलेंट हंट” के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाशाली, ऊर्जावान और समाज के प्रति समर्पित युवाओं की पहचान कर उन्हें राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मंच दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय, समान अवसर और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है और यह कार्यक्रम उसी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज देश के युवाओं में देश और समाज के लिए काम करने की अपार क्षमता है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच और अवसर देने की है, जिसे कांग्रेस पार्टी सुनिश्चित कर रही है।

वहीं पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि दलित और अल्पसंख्यक समाज हमेशा से भाजपा और संघ परिवार के निशाने पर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।

संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस विधायक दल के पूर्व नेता डॉ शकील अहमद खान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पूनम पासवान, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी, कांग्रेस नेता असित नाथ तिवारी ,चंद्रभूषण राजपूत मौजूद थे।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button