Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

नीतीश कुमार के 20 साल, विकास के शिखर पर बिहार – जद (यू0)

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

नीतीश कुमार के 20 साल, विकास के शिखर पर बिहार – जद (यू0)

10 अप्रैल 2026, पटना।

जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम, प्रदेश प्रवक्ता डा0 अनुप्रिया यादव एवं मीडिया पैनलिस्ट डा0 मधुरेंदु पांडेय ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के बीते 20 वर्षों में बिहार ने जिस परिवर्तन और विकास की यात्रा तय की है, वह उनके दूरदर्शी नेतृत्व, अटूट संकल्प और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है।

जब उन्होंने राज्य की बागडोर संभाली, उस समय बिहार बुनियादी सुविधाओं, कानून-व्यवस्था और विकास के कई पैमानों पर पीछे था। लेकिन उनके नेतृत्व में बिहार ने सड़कों, पुलों और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की, जिससे गांव-गांव को शहरों से जोड़ा गया और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली।

बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार करते हुए हर घर तक रोशनी पहुँचाने का कार्य किया गया, वहीं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ कर बिहार में सुरक्षा और विश्वास का माहौल स्थापित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों का विस्तार, साइकिल और पोशाक जैसी योजनाओं के माध्यम से खासकर बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए गए।

महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाते हुए पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, जिससे महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। वहीं सरकारी नौकरी में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था कर उन्होंने महिलाओं को समाज में आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कर आम लोगों तक बेहतर इलाज और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।

सात निश्चय योजना के माध्यम से हर घर नल का जल, पक्की गली-नाली और युवाओं के लिए कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को धरातल पर उतारा गया, जिसने लाखों लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया। छात्र क्रेडिट कार्ड योजना और कौशल विकास कार्यक्रमों के जरिए युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल की गई।

सामाजिक सुधारों की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए राज्य में शराबबंदी लागू की गई, साथ ही दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। कृषि के क्षेत्र में रोडमैप तैयार कर किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास किए गए और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया गया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया गया और डिजिटल सेवाओं के विस्तार के माध्यम से शासन को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाया गया।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का यह 20 वर्षों का कार्यकाल बिहार के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा। उनके नेतृत्व में बिहार ने न केवल विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और सुशासन का एक मजबूत माॅडल भी प्रस्तुत किया। हमारा विश्वास है कि उनके द्वारा रखी गई मजबूत नींव पर बिहार आगे भी विकास की नई इबारत लिखता रहेगा।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button