Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बने ब्रजेंद्र कुमार पप्पू :रजनीश कुमार।

*प्रेस विज्ञप्ति /प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ*

*राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बने ब्रजेंद्र कुमार पप्पू :रजनीश कुमार*।

पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री आलोक कुमार सिंह ने लोकतंत्र की जन्मस्थली वैशाली निवासी श्री ब्रजेंद्र कुमार पप्पू को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, कार्य कुशलता, सक्रिय भूमिका और जुझारूपन को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है, उन्होंने बताया कि ब्रजेंद्र जी पार्टी के पुराने साथी हैं जो हमारी पार्टी की बातों को मजबूती से प्रेस मीडिया में रखेंगे। इनके मनोनीत होने पर बधाई देने वालों में मंत्री दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता माधव आनंद, विधानसभा में सचेतक व विधायक स्नेहलता कुशवाहा, विधायक रामेश्वर कुमार महतो, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी व प्रशांत पंकज, प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षगण, प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा, नितिन भारती,सिम्मी कुमारी, सुशील सिंह प्रमुख हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया है कि ब्रजेंद्र कुमार पप्पू अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

रजनीश कुमार

प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार।

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button