Uncategorizedट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

पार्टी प्रवक्ता ही तेजस्वी यादव से राजनीतिक बहस करने में सक्षम – जद (यू0)

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

पार्टी प्रवक्ता ही तेजस्वी यादव से राजनीतिक बहस करने में सक्षम – जद (यू0)

19 अप्रैल 2026, पटना।

जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद, प्रदेश प्रवक्ता श्री मनीष यादव एवं मीडिया पैनलिस्ट श्री महेश दास ने संयुक्त बयान जारी कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला और कहा कि राजनीतिक विषयों पर पार्टी के प्रवक्ता ही उनसे बहस करने में सक्षम हैं और तेजस्वी यादव जब चाहें बहस के लिए समय निर्धारित कर लें।

तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के राजनीति में आते ही आप अशांत हो गए? उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष को बोलने का हक नहीं है इस मामले में उन्हें पहले अपने घर के अंदर ही झांकना चाहिए तभी दूसरों पर बेबुनियाद आरोप लगाने चाहिए।

तेजस्वी यादव से अहम सवालः-

1. तेजस्वी जी, एनसीआरबी 2023 के आंकड़ों के मुताबिक अपराध की कई श्रेणियों में बिहार का स्थान नीचे है फिर आप ये झूठा आंकड़ा कहां से ले आए?

2. तेजस्वी जी, अपने पिताजी के शासनकाल में हुआ भागलपुर दंगा याद है ना? उस दुखद दंगे के मुख्य आरोपी को कौन संरक्षण दे रहा था?

3. आपके माता-पिता के शासनकाल के दौरान बिहार में 12 सांप्रदायिक दंगे हुए। इन दंगों के आरोपियों के खिलाफ क्या-क्या कार्रवाईयां हुई जरा ये भी बताइए?

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में राज्य का हर तबका महफूज है और समाज में शांति एवं सद्भाव का माहौल है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button