Trending Newsदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यविचार

वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह का 169 वां विजयोत्सव सदाकत आश्रम में मनाया गया

 

*वीरता और स्वाभिमान के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह का 169 वां विजयोत्सव सदाकत आश्रम में मनाया गया

*पटना, 23 अप्रैल 2026*

देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और अदम्य साहस के प्रतीक बाबू वीर कुंवर सिंह का 169वां विजयोत्सव आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित अन्य नेताओं ने बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साहस, त्याग तथा देशभक्ति को याद किया।

राजेश राम ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बाबू वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जिस अद्भुत वीरता और रणनीति का परिचय दिया, वह आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए यह साबित किया कि देशभक्ति और स्वाभिमान उम्र के मोहताज नहीं होते। उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा दी और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वतंत्रता की राह प्रशस्त की।

राजेश राम ने कहा कि आज के दौर में बाबू वीर कुंवर सिंह के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है, ताकि देश में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता की भावना को और मजबूत किया जा सके।

इस अवसर पर असित नाथ तिवारी, चन्द्रप्रकाश सिंह, वैद्यनाथ शर्मा, प्रेमचन्द्र सिंह, अरविन्द कुमार चौधरी ,डा0 अमन कुमार, दौलत इमाम, विमलेश तिवारी, देवराज अर्स, शैली विनोद, राकेश यादव, सत्येन्द्र यादव, सूरज कुमार, डा0 ब्रजेश कुमार,सुबोध कुमार मंडल, रीना कुमारी, अरफराज साहिल, निखिल कुमार, विशाल कुमार महतो मौजूद थे।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button