Trending Newsअपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारशिक्षा

पटना सिटी में गत दिनों स्कूली बच्ची के साथ हुए अपहरण, बलात्कार और हत्या की घटना की जांच के लिए राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने सात सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है : एजाज अहमद 

प्रकाशनार्थ /प्रसारनार्थ

पटना सिटी में गत दिनों स्कूली बच्ची के साथ हुए अपहरण, बलात्कार और हत्या की घटना की जांच के लिए राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने सात सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है : एजाज अहमद

पटना 26 अप्रैल 2026 :

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि समाज और राज्य को शर्मसार कर देने वाली पटना सिटी में स्कूली बच्ची के साथ हुई घृणित घटना के संबंध में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी को जानकारी प्राप्त हुई । उन्हें बताया गया कि कि पटना सिटी के इलाके में एक 10 साल की बच्ची का अपहरण, बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई है। इस तरह की घटना सभ्य समाज के लिए चुनौतीपूर्ण है, बल्कि सम्पूर्ण समाज और मानवता के लिए एक कलंक और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। इस घटना के संबंध में बताया गया कि दिनांक 21 अप्रैल, 2026 को स्कूल जाने के लिए बच्ची स्कूली ड्रेस में तैयार थी, तभी अपनी दादी के कहने पर अपने घर से कुछ दूरी पर अवस्थित श्री शिवनाथ ठाकुर के यहां दूध देने गई थी। फलस्वरूप दूसरे दिन उसकी लाश मिली। जाहिर है कि अपहरण, बलात्कार तथा हत्या कर जालिमों ने गंतव्य स्थान तक लाश को पहुंचा दिया होगा, जहां से उसकी लाश की बरामदगी हुई। यह भी जानकारी मिली है कि इस घटना के सन्दर्भ में बाईपास थाना काण्ड संख्या 159/26, दिनांक 22.04.26 अंकित किया गया है।

विदित हो कि आये दिन बिहार में ऐसी कलंकित और समाज को झकझोर देने वाली घटनाएं, अब आम बात हो गई है। क्योंकि राज्य में विधि-व्यवस्था दिनो -दिन चौपट होती जा रही है। फलस्वरूप इस चौपट और ध्वस्त विधि व्यवस्था के करण स्कूली बच्ची अत्याचारी और व्यभिचारी की भेंट चढ़ गई।

एजाज ने आगे बताया कि इस घटना की पृष्ठभूमि तथा घटना से संबंधित सभी तथ्यों की जानकारी प्राप्त करने तथा गहराई से सभी बातों की गहन जांच करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अनीता भारती की अध्यक्षता में सात सदस्यीय जांच कमिटी गठित की है, जो इस प्रकार है: श्रीमती मधु मंजरी कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष, सदस्य,श्रीमती मुकुंद सिंह, प्रदेश महासचिव,सह मुख्यालय प्रभारी,सदस्य,श्रीमती रामदुलारी देवी, जिलाध्यक्ष, महिला राजद, पटना,सदस्य,श्रीमती मीना राय, अध्यक्ष, पटना महानगर, सदस्य, श्रीमती सुनीता कुशवाहा, नेता, राष्ट्रीय जनता दल,सदस्य, श्रीमती पूजा शेखर यादव, नेता, राष्ट्रीय जनता दल, सदस्य बनाई गई है।

प्रवक्ता एजाज ने बताया किजांच समिति दिनांक 28 अप्रैल, 2026 को घटना स्थल का दौरा कर पूरे तथ्यों से तथा पुलिस के द्वारा अब तक इस संबंध में की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति को दर्शाते हुए एक तथ्यात्मक प्रतिवेदन राष्ट्रीय जनता दल के राज्य मुख्यालय, पटना को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

(एजाज अहमद)

प्रदेश प्रवक्ता,

राष्ट्रीय जनता दल ,बिहार

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button