बदलते बिहार की नई आवाज हैं निशांत कुमार — नवल शर्मा

बदलते बिहार की नई आवाज हैं निशांत कुमार — नवल शर्मा
01 मई 2026, पटना।
जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने पार्टी कार्यालय से सोशल संवाद करते हुए कहा कि आज बिहार नई ऊर्जा, नई सोच और युवा नेतृत्व की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है, जिसमें निशांत कुमार आशा, विश्वास और नई संभावनाओं के प्रतीक बनकर उभरे हैं। उनमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की क्षमता, विकास को गति देने की सोच और बिहार को समृद्धि, रोजगार तथा नई पहचान दिलाने की सामर्थ्य है। आने वाले समय में वे बिहार के उज्ज्वल भविष्य के मजबूत आधार बन सकते हैं।
उनके व्यक्तित्व में सादगी, संस्कार, उच्च शिक्षा और आधुनिक दृष्टि का अद्भुत संगम है। बिहार की युवा पीढ़ी ऐसे नेतृत्व की अपेक्षा कर रही है, जो परंपरा और आधुनिकता दोनों का संतुलन स्थापित कर राज्य को नई दिशा दे सके।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



