नीतीश माॅडल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने को तैयार निशांत कुमार – परिमल कुमार

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
नीतीश माॅडल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने को तैयार निशांत कुमार – परिमल कुमार
02 मई 2026, पटना।
जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार ने सोशल मीडिया संवाद करते हुए कहा कि बिहार ने पिछले दो दशकों में सुशासन, सामाजिक न्याय और विकास का जो नया अध्याय लिखा है, उसकी मजबूत नींव माननीय श्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में रखी गई। कानून व्यवस्था से लेकर आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण से लेकर शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास से लेकर ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी तक, बिहार आज परिवर्तन, प्रगति और विश्वास का प्रतीक बन चुका है।
इसी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने की क्षमता, दृष्टि और प्रतिबद्धता आज युवा नेतृत्व के रूप में श्री निशांत कुमार में दिखाई देती है। उनकी सोच आधुनिक है, दृष्टिकोण सकारात्मक है और बिहार के भविष्य को लेकर उनकी गंभीरता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। वे सरलता, संवेदनशीलता, अनुशासन और जनसेवा की भावना से प्रेरित व्यक्तित्व हैं, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं।
श्री निशांत कुमार बिहार के युवाओं की आकांक्षाओं को समझते हैं। तकनीक, नवाचार, कौशल विकास, रोजगार सृजन, उद्यमिता और आधुनिक शिक्षा के माध्यम से बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की जो आवश्यकता है, उसे वे गहराई से महसूस करते हैं। उनकी कार्यशैली यह संकेत देती है कि आने वाले समय में बिहार विकास के अगले चरण में प्रवेश करेगा, जहाँ रोजगार, निवेश, उद्योग और अवसरों का व्यापक विस्तार होगा।
वे सामाजिक समरसता, सद्भाव और सबका सम्मान-सबका उत्थान की नीति पर विश्वास रखते हैं। बिहार की राजनीति में शुचिता, पारदर्शिता और जनविश्वास की जो परंपरा श्री नीतीश कुमार जी ने स्थापित की, श्री निशांत कुमार जी उसी विरासत को नई ऊर्जा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ाने की क्षमता रखते हैं।
आज बिहार की जनता विशेषकर युवा वर्ग, महिलाओं, किसानों और मेहनतकश समाज को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो विकास को केवल नारे तक सीमित न रखे, बल्कि उसे जमीन पर परिणाम में बदल सके। श्री निशांत कुमार में वही संभावना, वही प्रतिबद्धता और वही विजन दिखाई देता है।
उन्होंने कहा कि बिहार का भविष्य उज्ज्वल है और आने वाले समय में नई पीढ़ी के नेतृत्व, नई तकनीक, नई सोच और समावेशी विकास माॅडल के साथ राज्य देश के अग्रणी राज्यों की पहली पंक्ति में मजबूती से खड़ा होगा। श्री निशांत कुमार बिहार के लिए केवल एक नाम नहीं, बल्कि नई उम्मीद, नई दिशा और विकसित बिहार के अगले अध्याय का प्रतीक बनकर उभर रहे हैं।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



