Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

निशांत कुमार की यात्रा में उमड़ा भरोसे का सैलाब – नवल शर्मा 04 मई 2026, पटना।

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

निशांत कुमार की यात्रा में उमड़ा भरोसे का सैलाब – नवल शर्मा

04 मई 2026, पटना।

 

जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा में उमड़नेवाला जनसैलाब केवल भीड़ नहीं, बल्कि विश्वास और उम्मीद की प्रबल अभिव्यक्ति है। यह जनसमर्थन एक उभरते संस्कारी युवा नेतृत्व पर गहरे भरोसे और बेहतर भविष्य की उम्मीदों का जीवंत प्रमाण है। महात्मा गांधी के बाद सत्य और अहिंसा की तपोभूमि चंपारण एक बार फिर एक नई चेतना का केंद्र बनता दिख रहा है। जिस तरह लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और निशांत कुमार को सर आंखों पर बैठाया वह कोई सामान्य बात नहीं है। निशांत कुमार की यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और विकास के संकल्प का जीवंत उदाहरण है।

 

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button