Trending Newsआस्थाझारखंडट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियाबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरोहतासविचारशिक्षाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल,असम,पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर मना जश्न*

भाजपा और आरएसएस के हजारों कार्यकर्ताओं के बलिदान की बदौलत मिली जीत: संजय सरावगी*

‎*पश्चिम बंगाल,असम,पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर मना जश्न*

*श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर कमल खिला: संजय सरावगी

*भाजपा और आरएसएस के हजारों कार्यकर्ताओं के बलिदान की बदौलत मिली जीत: संजय सरावगी*

*देश के असंख्य कार्यकर्ताओं के लिए आज ‘बड़ा दिन’: संजय सरावगी

‎*बिहार प्रदेश कार्यालय में पश्चिम बंगाल, असम की जीत पर जमकर बंटी मिठाई और झालमुड़ी, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी*

‎*पश्चिम बंगाल की जीत के जश्न में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और बिहार सरकार के कई पूर्व मंत्री*

‎*पश्चिम बंगाल की जनता ने बता दिया तुष्टिकरण, भय और भ्रम की राजनीति नहीं विकास, विश्वास और परिवर्तन के पथ पर बढ़ना चाहती है: संजय सरावग

‎*यह मात्र एक चुनावी जीत नहीं, पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल संगठनात्मक मार्गदर्शन व कार्यकर्ताओं के परिश्रम का प्रमाण : संजय सरावगी

‎*पश्चिम बंगाल की जनता ने जिस बदलाव की अपेक्षा की थी वह समय आ गया : संजय सरावगी

‎पटना, 4 मई। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा, एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया। इस जीत की खुशी में प्रदेश कार्यालय में मिठाइयाँ और झालमुड़ी बांटी गईं और कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई।

‎ मतगणना में इन राज्यों में भाजपा की बढ़त की खबर मिलते ही बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुट गए और जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित भाजपा के कई एमएलए, विधान पार्षद भी जश्न में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में इस जीत को लेकर उत्साह देखा गया।

‎भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इन राज्यों में मिली सफलता का जमकर जश्न मनाया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और ‘भारत माता की जय’ ‘ जय श्रीराम’ के नारे लगाए। इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी खिलाकर भी एक दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं में इस दौरान जोश चरम पर रहा।

‎बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी जश्न में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। उंन्होने आज के दिन को ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ‘विकसित बंगाल’ चाहती है। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी रणनीति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल संगठनात्मक मार्गदर्शन और हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सजीव प्रमाण है।

‎उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और समर्पण की परिणति है। यह विजय स्पष्ट संदेश देती है कि जनता का विश्वास केवल भाषणों और नारों से नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सत्यनिष्ठा और कर्मठता से अर्जित होता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को देखा है, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संगठनात्मक कौशल ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नई दिशा और नया आत्मविश्वास संचारित किया है। इसी नेतृत्व और परिश्रम के समन्वय ने बंगाल की धरती पर परिवर्तन के कमल को खिलाया है।

‎उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह अब तुष्टिकरण, भय और भ्रम की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, विश्वास और परिवर्तन के पथ पर आगे बढ़ना चाहती है। यह जीत मात्र एक विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि उन करोड़ों देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतीक है, जो राष्ट्रहित, विकास और सुशासन में अपना भविष्य देखते हैं।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस जीत को हमारी विचारधारा, हमारे संस्कार, हमारे मूल्यों और राष्ट्र प्रथम की भावना की विजय बताया। उन्होंने खासकर पश्चिम बंगाल की जीत पर कहा कि जनता ने जिस बदलाव की अपेक्षा की थी, आज वह समय आ गया है। अब बंगाल भारत की गति के साथ विकास की यात्रा में शामिल होकर चलेगा। एक समय लगता था कि बंगाल भारत के साथ लगभग 20 साल पीछे है। अब वह समय खत्म होने जा रहा है। सांस्कृतिक राजधानी में अब विकास की हवा बहेगी।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं ने इतने सालों तक जो संघर्ष किया, जो बलिदान दिया उन्हीं बलिदान के बदौलत बंगाल में भाजपा अपनी सरकार बनाने जा रही है।

‎आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर कमल खिला है। यह ऐतिहासिक पल है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आज यह ऐतिहासिक दिन देश के असंख्यक भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा दिन है और ऐसे में जश्न मनाना लाजमी है

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी सहित पांचों राज्यों की जनता और समर्पित कार्यकर्ताओं और प्रत्येक समर्थको के प्रति आभार व्यक्त किया।

‎इस जश्न में पूर्व मंत्री रमा निषाद, एमएलसी देवेश कुमार, मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा सहित प्रदेश पदाधिकारी और हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button