
सुशासन की संस्कृति को धार देती रोस्टर ड्यूटी – नवल शर्मा
पटना 13 मई 2026।
जेडीयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यालय में मंत्रियों की रोस्टर ड्यूटी जेडीयू की जन जवाबदेही की राजनीति का ज्वलंत उदाहरण है जहां जनता, कार्यकर्ता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का भी इसमें शामिल होना यह दर्शाता है कि वे केवल पद की राजनीति नहीं, बल्कि संगठन और जनता के बीच रहकर काम करने की राजनीति में विश्वास रखते हैं। युवा नेतृत्व का यह व्यवहार कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा करेगा और जनता के विश्वास को और मजबूत करेगा।
नीतीश कुमार के आदर्शों में ढली जेडीयू की राजनीति सत्ता नहीं, बल्कि जनविश्वास और जनसरोकार को केंद्र में रखकर चलने वाली राजनीति है।
(अशोक कुमार)
कार्यालय सचिव


