Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बाबू कुँवर सिंह चेतना मंच की प्रदेश टीम की एक अहम बैठक आज पटना में आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कार्यालय, साई सिटी अपार्टमेंट, चिना कोठी बस्ती के विपरीत, उत्तरी मंदिरी में संपन्न हुई।

बाबू कुँवर सिंह चेतना मंच की प्रदेश टीम की एक अहम बैठक आज पटना में आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश कार्यालय, साई सिटी अपार्टमेंट, चिना कोठी बस्ती के विपरीत, उत्तरी मंदिरी में संपन्न हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना, समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना तथा सामाजिक समानता, एकजुटता और भाईचारे को बढ़ावा देना रहा।

प्रदेश स्तर की इस बैठक में वक्ताओं ने नशाखोरी को समाज के लिए गंभीर समस्या बताया और कहा कि इसके खिलाफ जन-जागरूकता अभियान तेज किया जाएगा। साथ ही समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को स्वरोजगार से जोड़ने, शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में सहयोग देने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में सामाजिक एकता, सद्भाव और समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। संगठन ने निर्णय लिया कि आने वाले समय में पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा।

प्रदेश टीम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाजहित में लगातार काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

आज के इस बैठक में कामेश्वर प्रसाद सिंह अध्यक्ष,रितेश सिंह, रामजी सिंह, गणेश सिंह, हरेंद्र सिंह, विजय सिंह, प्रमोद सिंह, अजित सिंह, सुनील सिंह,अन्य उपस्थित रहे

2.3/5 - (3 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button