आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविचार

पूर्व विधानपार्षद स्व. केदार नाथ पाण्डे के सुपुत्र आनंद पुष्कर ने थामा जदयू का दामन

 

पूर्व विधानपार्षद स्व. केदार नाथ पाण्डे के सुपुत्र आनंद पुष्कर ने थामा जदयू का दामन

08 फरवरी 2026, पटना।

रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय,पटना में पूर्व विधानपार्षद स्व. केदार नाथ पाण्डे के सुपुत्र एवं प्रख्यात समाजसेवी श्री आनंद पुष्कर ने जनता दल (यू) का दामन थामा। इस अवसर पर पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें सदस्यता रसीद प्रदान कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई और हार्दिक शुभकामनाओं के साथ जद (यू0) परिवार में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि श्री आनंद पुष्कर जमीन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनके जद (यू0) परिवार में शामिल होने से पार्टी को नई ऊर्जा और युवा जोश मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में श्री आनंद पुष्कर न्याय के साथ विकास की धारा को और मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, श्री चंदन कुमार सिंह, श्री परमहंस कुमार सहित कई गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button