बाप प्रमुख श्री उमेश सिंह विभिन्न मुद्दों पर मिडिया से बात करते हुए,

पार्टी प्रमुख श्री उमेश सिंह जी ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में कोई भी चुनाव सिधे जनता के द्वारा होना चाहिए निर्वाचित प्रतिनिधियों के द्वारा कोई भी चुनाव न हो क्योंकि वही पर पारदर्शीता दम तोड देता है और भ्रष्टाचार उसपर सवार होकर सिना चौड़ा करके चलता है जिसका सभी निर्वाचित प्रतिनिधि सवारी करते हैं उन्हें ने सरकारों और सक्षम संस्थानों में कार्यरत सभी लोगों को यह सदैव याद रखने का आग्रह किया है कि यह लोकतंत्र है और आप सभी जनता के नौकर है और आप सभी का जनता को चौतरफा अच्छी सेवा देने का काम है, उन्हे चौतरफा सेवा दे उनका भयादोहन न करें,तभी लोकतंत्र मजबूत होगा, पार्टी प्रमुख श्री सिंह ने आगे कहा है कि अगर सरकारों द्वारा जनहित में बनाया गया कानून फेल हो जाएं तो उसे वापस लेने में सरकारों को शर्म नहीं आनी चाहिए बल्कि उस असफल कानून को वापस ले लेना चाहिए, ताकि जनता और राज्य का भला हो सके, जैसे बिहार का शराबबंदी कानून जिस दिन से लागू हुआ उसी दिन से फेल है और आज तक असफल रहा है और माफिया राज्य में शराब तस्करी कर मालामाल हो गये, जो पैसा बिहार सरकार के खजाने में आना चाहिए था वह शराब माफियाओं का जेब गरम कर रहा है,राज्य के लोग जहरीली शराब पिकर मर रहे हैं श्री सिंह ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में जजों को बंधक बनाये जाने की घटना की जितनी भी निन्दा की जाएं वह कम उसका नेतृत्व करने वाले लोग कोई भी हो बख्शे नहीं जाना चाहिए, लोकतंत्र का हवाला देकर इस तरह का कृत्य को सही नहीं ठहराया जा सकता है, लोकतंत्र में अपना विरोध शालिन तरीके से भी किया जा सकता है, उन्होंने मिडिया से बात करते हुए बिहार सरकार के राजस्व भुमि सुधार मंत्री को बधाई देते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचारीयों के सभी कदमों पर पैनी नजर रख रहे हैं उन्होंने ने कहा कि जिस दाखिल खारिज में सक्षम अफसरों को मन मुताबिक जनता से पैसा नहीं मिलता है उसे लटकाने के लिए कोर्ट के हवाले कर देते हैं, भ्रष्टाचारी अधिकारी कर्मचारी बहुत परेशान चल रहें हैं राजस्व भुमि सुधार विभाग का,इसी तरह कानून का हंटर उनपर चलाते रहे मंत्री जी,( रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता)


