
बाप प्रमुख श्री उमेश सिंह ने कहा कि अमेरिका को समझना चाहिए कि जिस तरह से उसको अपने राष्ट्र के सर्वांगीण विकास और चौतरफा मजबूती की चिंता है उसी प्रकार सभी देशों को है रसिया को डायरेक्ट ज़बाब दे और उसे तेल बेचने से मना करें,खरीदने वालों पर नाराजगी उचित नहीं,भारत सबका है, बाप प्रमुख श्री सिंह ने कहा भारत कभी भी युद्ध का पक्षधर नहीं रहा है उसने रसिया से भी बार बार शान्ती स्थापित करने का आग्रह किया है, भारत ने सदैव विश्व में शांति स्थापित करने का हिमायती रहा है सिर्फ आतंकवाद के खात्मा के लिए संकल्पित है जो मानव जीवन का सबसे बड़ा दुश्मन है, बाप प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि मानव जीवन को ख़तरे में डालने वाले देश या संहार करने वाले कोई भी देश हो भारत उसका हर समय मुखालफत करते रहा है और बराबर करते रहेगा,क्योंकि मानव जीवन के कल्याण और उसके चौतरफा रक्षा सुरक्षा का भाव भारत के डिएने में है,मानवहनता से भारत खुश नहीं रहता है वह चाहे कोई भी देश हो,(रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता)



