बाप प्रमुख श्री उमेश सिंह जी ने पुर्व मुख्यमंत्री, मंत्री सांसद विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यपालिका में स्थापित लोगों के अकुत सम्पत्ति का ब्योरा मांगे सरकारें,

पार्टी प्रमुख श्री उमेश सिंह जी ने केंद्र सरकार और सक्षम संस्थानों से आग्रह किया है कि पूर्व सांसद विधायक और मंत्री एवं कार्यपालिका से जुड़े वैसे लोग जो सरकार में रहते हुए अकुत सम्पत्ति अर्जित किया है उनसे उस अकुत सम्पत्ति का ब्योरा मांगे और कानून सम्मत उनपर पर कड़ी करवाई करने के लिए होमवर्क करें,पार्टी प्रमुख श्री उमेश सिंह जी ने कहा कि भ्रष्टाचारी वर्तमान में हो या भविष्य में रहे हो उनका हिसाब तो होना ही चाहिए जो देश को दिल खोलकर लुटा है और जनता पर राजा की तरह शासन किया है, और बाप का धन समझकर जनता का पैसा लुटा है उन्हें पता तो चले की लोकतंत्र किसे कहते हैं, और उनकी औकात नौकर का है इसमें जन सेवा सर्वोपरी है, पार्टी प्रमुख श्री सिंह ने कल इडी के द्वारा बिहार के पूर्व नौकरशाह के सम्पत्ति जब्त किए जाने की करवाई पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसी तरह रफ्तार बनाएं रखें क़दम क़दम पर भ्रष्टाचारी सेवक मिलेंगे जो सिस्टम में बैठ कर सिस्टम और जनता को नोच रहे हैं,, उन्होंने बिहार में कौटिल्य नगर के जमीन जनसेवको द्वारा आपस बांटे जाने की भी उच्च स्तरीय जांच करने का आग्रह बिहार सरकार और सक्षम संस्थानों के समक्ष लोगों से किया है और कहा कि कोई भी हो बख्शे नहीं जाना चाहिए,



