
पार्टी प्रमुख श्री उमेश सिंह जी ने कहा कि नये प्रतिभाओं को आगे लाने का हमारा सुझाव भाजपा ने सहर्ष स्विकार किया है, उसने राज्यों में सभी जगह मुख्यमंत्री नये दिया,इससे लोकतंत्र मजबूत होगा तथा एक व्यक्ति और परिवार सत्ता के महत्वपूर्ण पदों पर सदैव आसीन रहने के परम्परा का अन्त होगा,पार्टी प्रमुख श्री सिंह ने कहा जो देश नये प्रतिभावान युवाओं को सत्ता सहित देश के सिस्टम का बागड़ोर सौंप उनको उड़ान भरने का मौका प्रदान करता है वहीं देश विश्व के सबसे अग्रणी कतार में दिखाई पड़ता है, घिसे-पिटे लोगों के बने रहने से चौतरफा देश हारास होता है, उन्होंने मिडिया से बात करते हुए आगे कहा कि राजनीति से जुड़े सभी दलों के लोगों से आग्रह किया कि राजनीति को धन बनाने का जरिया न बनाएं उसके लिए व्यापार करें राजनीति जनसेवा के भावनाओं से ओत-प्रोत होकर करें, ताकि जनता को सरकारों के नजदीक आने का मौका मिल सके, बाप प्रमुख ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जिस दल का स्वरूप कम्पनीयो जैसे है उसे समाप्त होना ही होगा क्योंकि लोकतंत्र के मालिक आम जनता अब जागरूक हो रहा है वह समझनें लगी है कि ये सभी परिवारवादी दले कम्पनीया है और जो उस दल के नेता गण हैं वे सभी उस दल के प्रमुखो का दास है वे सभी लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है, इन लोगों को जनता को नहीं अपने मालिक रुपी आलाकमान को खुश रखने के लिए शिक्षित किया जाता है जो देश और लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है, ऐसे तत्वों का सफाया जरुरी है इसमें सरकारें और सक्षम संस्थानों के समक्ष लोगों को आगे आना चाहिए



