Trending Newsदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

राजद के द्वारा भामा शाह की जयन्ती 29 अप्रैल 2026 को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा : रणविजय साहू

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

राजद के द्वारा भामा शाह की जयन्ती 29 अप्रैल 2026 को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा : रणविजय साहू

पटना 06 अप्रैल, 2026

बिहार प्रदेश राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी की बैठक राजद के कार्यालय के बोर्ड रूम में बिहार प्रदेश राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए राजद के प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू ने कहा कि वैश्य समाज ने पूरी एकजुटता के राजद को समर्थन और सहयोग के लिए वैश्य समाज के प्रति आभार प्रकट किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वैश्य रत्न दानवीर भामाशाह की जयन्ती राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के द्वारा दिनांक 29 अप्रैल 2026 व्यापक स्तर पर धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष और जिलों से भागीदारी वैश्य समाज की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में राजद के प्रदेश महासचिव डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, पूर्व राजद प्रत्याशी हाकीम प्रसाद, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों में ई0 शिवनन्दन साहू, लक्ष्मण साव, राम प्रसाद गुप्ता, अमरजीत जायसवाल, प्रो0 अमर कान्त प्रसाद एवं प्रो0 अमित कुमार प्रमुख थे।

(एजाज अहमद)

प्रदेश प्रवक्ता

राजद, बिहार।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button