DharmTrending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारवैशाली

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने देश और प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहुंचे महावीर मंदिर, लिया आशीर्वाद, देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की*

‎*बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने देश और प्रदेशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं*

‎*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहुंचे महावीर मंदिर, लिया आशीर्वाद, देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की*

‎*राम जन्मोत्सव पर केंद्र सरकार ने देशवासियों को पेट्रोल में एक्साइज ड्यूटी को कम कर और डीजल में हटाकर दिया बड़ा तोहफा: संजय सरावगी*

‎*केंद्र सरकार का एक्साइज ड्यूटी को लेकर लिया गया फैसला स्वागतयोग्य, जनता को मिलेगा सीधा लाभ: संजय सरावगी*

‎पटना, 27 मार्च। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व को लेकर प्रदेशवासियों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस रामनवमी पर्व के पावन मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर भी पहुंचे और आशीर्वाद प्राप्त किया।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामनवमी के मौके पर महावीर मंदिर में पवनसुत हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रभु से प्रार्थना की।

‎उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे और हमारा प्रदेश एवं देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहे, यही कामना है।

‎उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम मर्यादा, धर्म और सत्य के प्रतीक हैं। भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, त्याग, कर्तव्य और आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस पावन अवसर पर प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का संचार करें। भगवान श्रीराम का आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

‎उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व के मौके पर केंद्र सरकार ने देशवासियों को बड़ा तोहफा भी दिया है। केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में संकट के बीच पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है और डीजल पर 10 रुपये की ड्यूटी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि रामजन्मोत्सव पर केंद्र सरकार के इस फैसले से आम जनता को सीधी राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

‎इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में केंद्र सरकार का यह दृढ़ और निर्णायक नेतृत्व हर संकट में देश को मजबूती प्रदान करता है.

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button