DharmTrending Newsआस्थाज्योतिषझारखंडट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशधर्मपंजाबपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़मुंगेरराजनीतिराज्यविचार

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी प्रवास कार्यक्रम में पहुंचे मुंगेर, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत*

जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा के पंचकल्याणक प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, राष्ट्रसंत आचार्य प्रमुख सागर जी से लिया आशीर्वा

‎*बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी प्रवास कार्यक्रम में पहुंचे मुंगेर, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत*

‎*जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा के पंचकल्याणक प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, राष्ट्रसंत आचार्य प्रमुख सागर जी से लिया आशीर्वा

‎*भाजपा का मकसद जन कल्याण: संजय सरावग

‎*समर्पित कार्यकर्ताओं का दृढ निश्चय भाजपा की ताकत: संजय सरावगी

‎पटना, 22 जनवरी। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी आज अपने प्रवास कार्यक्रम के क्रम में मुंगेर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उनका कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज मुंगेर पहुंचने के बाद जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा के पंचकल्याणक प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां मंगल आशीर्वाद प्रदान करने के लिए पहुंचे राष्ट्रसंत एवं अहिंसा तीर्थ प्रणेता आचार्य प्रमुख सागर जी महाराज से भाजपा अध्यक्ष ने आशीर्वाद लिया।

‎दिगम्बर जैन मुनिराजों का मुंगेर की धरती पर आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने आचार्य प्रमुख सागर जी का बिहार में स्वागत करते हुए कहा कि यह मुंगेर के लिए सौभाग्य की बात है कि आचार्य प्रमुख सागर जी यहां पधारे हैं। उन्होंने कहा कि जैन मुनियों के अहिंसा पर विश्वास को आज हम सभी को आत्मसात करने की जरूरत है।

‎प्रमुख सागर जी से बिहार के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार विकसित हो, यही हम सभी की कामना है

‎इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं का दृढ निश्चय भाजपा की असली ताकत है

‎भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने आगे कहा कि पिछले दो दशकों से बिहार में सुशासन को जनता का समर्थन मिलता रहा है और यही कारण है कि बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है। आज जहां महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर काम किए जा रहे हैं, वहीं आधारभूत संरचनाओं को लेकर प्रदेश नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।

‎उन्होंने कहा कि आज अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार और नौकरी देने के लक्ष्य को लेकर एनडीए की सरकार बिहार में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हम इस लक्ष्य को जरूर पूरा करेंगे।

‎उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद जन कल्याण का रहा है। हमारे कार्यक्रमों में इसकी झलक दिखाई देती है। हमारी राजनीति का मकसद ही जन सेवा और राष्ट्र की सेवा की रही है।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button