
बिग ब्रेकिंग
लोकेशन…… पटना
Slug .बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है,
जिससे राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा। जदयू नेता संजय झा ने इसकी पुष्टि की है।
नई सरकार के गठन के लिए बीजेपी और जेडीयू के बीच सहमति बन गई है, जिसमें बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बनाएगी और जेडीयू को दो डिप्टी सीएम पद मिलेंगे। नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य बनेंगे और जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
नई सरकार में बीजेपी के 15 मंत्री और जेडीयू के 16 मंत्री होंगे। विधानसभा में बीजेपी का स्पीकर बना रहेगा, जबकि विधान परिषद में जेडीयू का सभापति होगा। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) को 2 मंत्री पद और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को 1 मंत्री पद मिलेगा।
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार का गठन जल्द ही होगा। बीजेपी के नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी जैसे बड़े नेताओं को मुख्यमंत्री पद के लिए माना जा रहा है।


