पटनाब्रेकिंग न्यूज़

बिहार कांग्रेस ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की 136 वीं जयंती*

*प्रकाशनार्थ / प्रसारणार्थ*

*बिहार कांग्रेस ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की 136 वीं जयंती*

*पटना. गुरुवार, 14 नवम्बर,2025*

आधुनिक भारत के निर्माता और देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136 वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करके मनाई गई।

जयंती कार्यक्रम में माल्यार्पण के पश्चात प्रदेश कांग्रेस के पूर्ब अध्यक्ष प्रो रामजतन सिन्हा ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माणकर्ता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने देश को प्रगति पथ पर अग्रसर होने की आधारभूत संरचना के अर्जन में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। पंडित नेहरू ने देश की एकता, अखंडता और सम्प्रभुता को मजबूती और स्थिरता प्रदान की। उन्होंने देश में समता और संवैधानिक प्रतिबद्धता का सृजन किया।

जयंती कार्यक्रम में ब्रजेश प्रसाद मुनन,राजेश राठौड़, नरेन्द्र कुमार , कृपानाथ पाठक , संजीव सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह ,नागेन्द्र कुमार विकल, डा0 संजय यादव, अफरोज खान, कुमार आशीष,आशुतोष शर्मा, संतोष कुमार श्रीवास्तव, वैद्यनाथ शर्मा, रौशन कुमार सिंह,चन्द्रभूषण राजपूत, अरविन्द लाल रजक,निधि पाण्डेय, राजीव मेहता, प्रदुम्न कुमार, उदय शंकर पटेल, मृणाल अनामय,मनोज शर्मा, वसी अख्तर, विमलेश तिवारी, अभिषेक कुमार, रामाशंकर पाण्डे सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

*राजेश राठौड़*

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

 

 

 

 

 

 

 

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button