Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशधर्मपटनापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्यविचार

सुशासन और मजबूत कानून-व्यवस्था का प्रमाण है बिहार पुलिस को मिला देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान – अरविंद निषाद

 

सुशासन और मजबूत कानून-व्यवस्था का प्रमाण है बिहार पुलिस को मिला देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान – अरविंद निषाद

पटना 2 अप्रैल 2026

जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद ने जारी बयान में कहा कि बिहार पुलिस को इस वर्ष ‘प्रेसिडेंट आॅफ इंडिया पुलिस कलर’ जैसे देश के सर्वोच्च और अत्यंत प्रतिष्ठित पुलिस सम्मान से सम्मानित किया जाना पूरे बिहार के लिए अत्यंत गौरव, सम्मान और हर्ष का विषय है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार पुलिस की कार्यशैली, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनता की सेवा के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का राष्ट्रीय स्तर पर मिला सर्वोच्च सम्मान है। बिहार पुलिस की इस उपलब्धि पर उन्होंने बिहार पुलिस के सभी अधिकारी एवं जवानों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

यह सम्मान स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सरकार में बिहार पुलिस ने बीते वर्षों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण, सामाजिक शांति बनाए रखने तथा जनविश्वास अर्जित करने की दिशा में उल्लेखनीय और निरंतर उत्कृष्ट कार्य किया है। बिहार पुलिस ने अपने परिश्रम, समर्पण और पेशेवर दक्षता के बल पर न केवल राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती दी है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक विशिष्ट और सम्मानजनक पहचान स्थापित की है।

बिहार पुलिस ने जिस प्रकार अनुशासन, आधुनिक कार्यशैली, जवाबदेही और जनसेवा की भावना के साथ काम किया है, उसी का परिणाम है कि आज बिहार पुलिस को यह सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि बिहार पुलिस की सामूहिक मेहनत, प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट सेवा-भावना की औपचारिक राष्ट्रीय स्वीकृति है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सुशासन, विधि-व्यवस्था के प्रति स्पष्ट प्रतिबद्धता और संस्थागत सशक्तिकरण की नीति का भी परिणाम है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, पुलिस बल को संसाधन, तकनीक, प्रशिक्षण और प्रशासनिक समर्थन उपलब्ध कराया गया, जिससे बिहार पुलिस की क्षमता और प्रभावशीलता में निरंतर वृद्धि हुई। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की सरकार ने महिलाओं को पुलिस बल में 35 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की जिसका परिणाम है कि आज बिहार में पुलिस बल में महिलाओं की संख्या पूरे देश भर में सबसे ज्यादा है।

यह सम्मान केवल बिहार पुलिस का नहीं, बल्कि बिहार के 14 करोड़ लोगों के आत्मविश्वास, सुरक्षा और गौरव का सम्मान है। यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह संदेश देती है कि समर्पण, अनुशासन और जनसेवा के बल पर बिहार राष्ट्रीय पटल पर लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button