Trending Newsअपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशधर्मप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराज्यविचार

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आज इनकम टैक्स गोलंबर पर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका गया। यह विरोध एपस्टीन फाइल्स में उनके मंत्रिमंडल के साथी हरदीप पुरी का नाम आने, देश की आबरू ट्रंप के सामने नतमस्तक होकर गिरवी रखने

*प्रकाशनार्थ /प्रसारणार्थ

*पटना 22 फरवरी 2026

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आज इनकम टैक्स गोलंबर पर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका गया। यह विरोध एपस्टीन फाइल्स में उनके मंत्रिमंडल के साथी हरदीप पुरी का नाम आने, देश की आबरू ट्रंप के सामने नतमस्तक होकर गिरवी रखने व हमारे युवा कांग्रेस के साथियों (राष्ट्रीय सचिव श्री कृष्ण हरि एवं प्रदेश सचिव कुंदन यादव) को गैरकानूनी ढंग से हिरासत में रखने के विरोध में आयोजित किया गया।

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास का कहना है कि इस प्रकार भारत की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने मेवविश्व के सबसे बड़े लोकतंत के प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता। एपस्टीन फाइल्स में अपने साथी हरदीप पुरी का नाम आने से पूरे देश का सर शर्म से झुक गया है। प्रदेश युवा अध्यक्ष गरीबदास के नेतृत्व में इनकम टैक्स गोलंबर पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया और ये संदेश देने की कोशिश की गई है कि भारत अपनी संप्रभुता के साथ छेड़छाड़ स्वीकार नहीं करेगा और युवा कांग्रेस भाजपा के हर ऐसी कुर्कृत्यों का पुरजोर विरोध करेगा।

इस क्रम में, प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में प्रतीकात्मक पुतला दहन कर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रकट किया गया। युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि पार्टी नेतृत्व के सम्मान और विचारधारा की रक्षा के लिए कार्यकर्ता हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करते रहेंगे

इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन, मुकुल यादव, बिट्टू यादव, विशाल कुमार समेत कई कांग्रेस जन शामिल रहें।

*शिव प्रकाश गरीबदास*

*अध्यक्ष*

— *बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस*

9608190984

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button