
बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने संजीव कुमार मिश्र को श्रीमद्भगवद्गीता अभियान का राज्य संयोजक नियुक्त किया
पटना 30 दिसम्बर । बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो0 रणबीर नंदन ने पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता, श्रीमद्भगवद्गीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक तथा बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा को श्रीमद्भगवद्गीता के निःशुल्क प्रचार-पसार के लिए राज्य संयोजक नियुक्त किया है । पर्षद के पत्रांक 2284, दिनांक 22/12/2025 के तहत् संजीव कुमार मिश्र की नियुक्ति राज्य संयोजक पद पर की गयी है । बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो0 रणबीर नंदन ने अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र द्वारा विगत 6 वर्षों में 6 लाख से ऊपर बिहार, भारत समेत विदेश के लोगों को निःशुल्क श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट करने के कारण राज्य संयोजक पद पर मनोनयन किया है ।
बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो0 रणबीर नंदन ने पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र के ‘घर-घर गीता, जन-जन गीता’ के संकल्प के तहत लोगों को निःशुल्क श्रीमद्भगवद्गीता सप्रेम भेंट करने के अभियान को अद्वितीय, अद्भूत एवं अलौकिक कार्य मानते हुए राज्य संयोजक का दायित्व सौंपा है । डॉ0 रणबीर नंदन ने संजीव कुमार मिश्र से श्रीमद्भगवद्गीता का निःशुल्क प्रचार-प्रसार कर न्यास पर्षद के कार्यों में पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया ।



