Trending NewsUncategorizedअपराधअररियाअरवलआस्थाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियाखेलगयागुजरातगोपालगंजचंडीगढ़छत्तीसगढ़जमुईजहानाबादज्योतिषझारखंडट्रेंडिंगदरभंगादेशधर्मनवादानालंदानौकरीपंजाबपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामध्यप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंगेरमुजफ्फरपुरमौसमराजनीतिराजस्थानराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को दी बधाई* ‎

 

‎*बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को दी बधाई*

‎*केंद्रीय नेतृत्व ने लोकप्रिय विधायक संजय सरावगी को प्रदेश की बागडोर सौंपकर मिथिला का सम्मान बढ़ाया: डॉ. दिलीप जायसवाल*

‎*संजय सरावगी के नेतृत्व में बिहार भाजपा जनसेवा के कर्तव्यों को और गति देगा और जनोपयोगी कार्यक्रमों का नया कीर्तिमान बनाएगी: डॉ. दिलीप जायसवाल*

‎पटना, 15 दिसंबर। बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

‎भाजपा के नेता और बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने लोकप्रिय विधायक संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी, बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
‎उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।

‎उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने संजय सरावगी को प्रदेश की बागडोर सौंपकर मिथिला का सम्मान बढ़ाया है। विधायक संजय सरावगी को कर्मठ, कर्तव्यपरायण, जुझारू और कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में बिहार में भाजपा का संगठन विस्तार होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित बिहार बनाने के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेगी।

‎उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में अपने जनसेवा के कर्तव्यों को और गति देगा और जनोपयोगी कार्यक्रमों का नया कीर्तिमान बनाएगा।

 

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button