Trending Newsअपराधउत्तरप्रदेशउत्तराखंडगुजरातचंडीगढ़छत्तीसगढ़झारखंडट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराज्यरोहतासविचारहरियाणाहिमाचल प्रदेश

मनरेगा से गांधी को हटा सकती है भाजपा, लेकिन भारतीयों के दिल से कभी नहीं हटा सकती – राजेश राम

 

*मनरेगा से गांधी को हटा सकती है भाजपा, लेकिन भारतीयों के दिल से कभी नहीं हटा सकती – राजेश राम

पटना | 19 जनवरी 2026 (सोमवार)

आज मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बांकीपुर प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मनरेगा के माध्यम से आम गरीब लोगों को मिलने वाली 100 दिनों की रोज़गार गारंटी पर हो रहे लगातार हमलों के विरुद्ध एकजुटता का प्रदर्शन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि मनरेगा केवल बिहार ही नहीं, बल्कि देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए प्रच्छन्न बेरोज़गारी से मुक्ति का सबसे बड़ा माध्यम है। कांग्रेस सरकार द्वारा इस योजना को लागू करने का उद्देश्य था कि राज्य सरकारों पर वित्तीय दबाव कम हो और केंद्र सरकार की सीधी भागीदारी सुनिश्चित हो।

लेकिन वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार न केवल इस योजना के प्रति अपने संवैधानिक दायित्वों से पीछे हट रही है, बल्कि राज्य सरकारों पर अतिरिक्त बोझ डालते हुए मनरेगा की मूल आत्मा को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों रुपये के सरकारी फंड को विकास कार्यों के बजाय निजी प्रचार और विज्ञापन पर खर्च किया जा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय है।

यह कार्यक्रम पटना महानगर कांग्रेस कमेटी एवं बांकीपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता बांकीपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री हेमन्त चतुर्वेदी ने की।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे—

श्री राजेश राम – प्रदेश अध्यक्ष, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी

 

श्री शशि रंजन यादव -पटना महानगर ‌अध्यक्ष,

प्रवीण सिंह कुशवाहा , वरिष्ठ कांग्रेस नेता,

रौशन कुमार सिंह , कांग्रेस नेता

रंजीत कुमार , कार्यकारी अध्यक्ष

शरीफ रंगरेज, कांग्रेस नेता

श्री कमलेश पाण्डेय – जिला उपाध्यक्ष

श्री राजेश यादव – कोतवाली प्रखंड अध्यक्ष

श्री प्रकाश पुजारी – जिला उपाध्यक्ष

डॉ. प्रवेज – जिला उपाध्यक्ष

श्री मनोज मंडल – जिला उपाध्यक्ष

श्री पप्पु यादव – प्रखंड उपाध्यक्ष

श्री मो. प्रवेज आलम – वार्ड अध्यक्ष

समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शशि रंजन

जिला अध्यक्ष

पटना महानगर जिला कांग्रेस कमेटी

2/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button