Trending Newsदरभंगादिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पहुंचेंगे पटना, स्वागत के लिए राजधानी सजधज कर तैयार*

बापू सभागार में अभिनंदन समारोह को लेकर भव्य तैयारी, प्रदेश भर के भाजपा के हजारों कार्यकर्ता जुटेंगे*

‎*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पहुंचेंगे पटना, स्वागत के लिए राजधानी सजधज कर तैयार*

‎*बापू सभागार में अभिनंदन समारोह को लेकर भव्य तैयारी, प्रदेश भर के भाजपा के हजारों कार्यकर्ता जुटेंगे*

‎*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर पटना की सड़कें पोस्टर और बैनर से पटीं, कार्यकर्ताओं का जोश ‘हाई’*

‎*भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी को लेकर बैठक, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तैयारियों की समीक्षा की*

‎*राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए पटना तैयार, सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का पल: संजय सरावगी*

‎पटना, 8 फरवरी। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को पटना आ रहे हैं। पटना के दो दिनों के प्रवास में वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा नेताओं में में भी खास उत्साह है।

‎पटना के बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अपने गृह प्रदेश में पहला आगमन है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए पटना को सजाया गया है।

‎पटना के बापू सभागार में आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह को भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। पटना एयरपोर्ट से बापू सभागार तक उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, जहां जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

‎इधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत और अभिनन्दन समारोह की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यालय में आज एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वागत समारोह की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और संगठन महामंत्री भीखू भाई दालसनिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत समारोह की व्यवस्था को सुलभ बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया। व्यव्यस्था को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

‎ बैठक में स्वागत समारोह में अन्य जिलों से आये कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इस पर खास चर्चा की गई।

‎बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि बापू सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश के सभी जिलों से आए हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के जरिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सीधे जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठन को मजबूती देने का संदेश देंगे।

‎उन्होंने कहा कि यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का पल है। पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। पूरे बिहार के लिए यह गर्व की बात है कि 45 साल के नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिनों के प्रवास में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहले बिहार आगमन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

‎राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत के लिए पटना की सड़कों के किनारे बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं। कई स्थानों पर उनके स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाया गया है। पटना हवाई अड्डे से लेकर बापू सभागार के बीच सभी सड़कें पोस्टर और बैनरों से पट गई हैं।

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button