Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

छत्रपति यादव और आनंद माधव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए किया गया निष्कासित

 

*छत्रपति यादव और आनंद माधव को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए किया गया निष्कासित

*पटना, 18 फरवरी 2026

कांग्रेस पार्टी के मूल सिद्धांतों, अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा के खिलाफ लगातार बयानबाजी और अवांछित व भ्रामक बयान जारी करने के आरोप में प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने पूर्व विधायक छत्रपति यादव और रिसर्च विभाग के पूर्व चेयरमैन व पूर्व प्रवक्ता आनंद माधव के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें छह वर्षों के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आनंद माधव, पूर्व चेयरमैन रिसर्च विभाग एवं

छत्रपति यादव, पूर्व विधायक का पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता बढ़ती

जा रही है। अतः विषय की गंभीरता को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के माननीय बिहार प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस के माननीय प्रदेश अध्यक्ष से विमर्श के उपरांत इन दोनों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित

किया जाता है।

राजेश राठौड़

चेयरमैन मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button