पटनाब्रेकिंग न्यूज़

बंपर वोटिंग से निकला स्पष्ट संदेश, बिहार में फिर लौटेगा नीतीश माॅडल आॅफ गवर्नेंस – राजीव रंजन प्रसाद

 

बंपर वोटिंग से निकला स्पष्ट संदेश, बिहार में फिर लौटेगा नीतीश माॅडल आॅफ गवर्नेंस – राजीव रंजन प्रसाद

पटना 11 नवम्बर 2025

जद (यू) राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि दूसरे चरण के ऐतिहासिक और रिकाॅर्डतोड मतदान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि बिहार की जनता सुशासन और विकास की निरंतरता के पक्ष में है। यह बंपर वोटिंग स्पष्ट संकेत देती है कि लोगों का विश्वास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ कायम है।

यह मतदान सिर्फ एक चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि सुशासन के प्रति जनता के गहरे विश्वास का जनादेश है। बिहार की जनता ने आज यह संदेश दिया है कि राज्य में विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय की दिशा में जो कार्य हुए हैं, उन्हें और गति देने की जिम्मेदारी अब नई एनडीए गठबंधन सरकार के हाथों में होगी।

यह मतदान बिहार को नई ऊर्जा, नई दिशा और स्थिर नेतृत्व प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनना अब तय है, और जनता ने यह दिखा दिया है कि वह राजनीतिक स्थिरता, पारदर्शिता और गुड गवर्नेंस की राह से पीछे नहीं हटेगी।

बिहार के मतदाताओं ने जिस जोश और उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया, वह लोकतंत्र की सच्ची ताकत का प्रतीक है। दूसरे चरण की बंपर वोटिंग को लेकर जनता का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बनने वाली नई सरकार सुशासन के संकल्प को और मजबूती से आगे बढाएगी                          (संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button