Trending Newsअररियाअरवलआस्थाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियागयागुजरातगोपालगंजचंडीगढ़छत्तीसगढ़जमुईजहानाबादझारखंडट्रेंडिंगदिल्लीदेशनवादानालंदापंजाबपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामध्यप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराजस्थानराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौलहरियाणाहिमाचल प्रदेश

सीएम की ‘‘समृद्धि यात्रा’’ बन रही जन आकांक्षाओं का प्रतीक, विकास की नई-नई सौगातों से जनता में उत्साह – उमेश सिंह कुशवाहा

 

सीएम की ‘‘समृद्धि यात्रा’’ बन रही जन आकांक्षाओं का प्रतीक, विकास की नई-नई सौगातों से जनता में उत्साह – उमेश सिंह कुशवाहा

23 जनवरी 2026, पटना

बिहार जद (यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि 16 जनवरी से प्रारंभ हुई मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा प्रदेश की जनआकांक्षाओं के अनुरूप जनकल्याण एवं समावेशी विकास के लक्ष्यों को साकार करने की दिशा में प्रभावी ढंग से आगे बढ़़ रही है।

उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जिलावार भ्रमण के दौरान विकास योजनाओं की नई-नई सौगातें जनता को समर्पित कर रहे हैं, जिससे प्रदेशभर में आमजन के बीच खासा उत्साह और हर्ष का वातावरण है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार को देश के टाॅप टेन विकसित राज्यों में शामिल करना मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का लक्ष्य है, और उनके अब तक के शासन का ट्रैक रिकाॅर्ड यह प्रमाणित करता है कि वे जो लक्ष्य तय करते हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा भी करते हैं।

उन्होंने कहा कि बीते दो दशकों में बिहार ने बुनियादी ढांचे को सुदृढ़़ करने तथा मानव की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। अब बिहार औद्योगिकरण और आर्थिक प्रगति की दिशा में लंबी छलांग लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा आने वाले दिनों में समृद्ध बिहार के निर्माण के सपनों को मूर्त रूप देगी तथा विकास के संकल्पों को धरातल पर उतारने में निर्णायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुँचाना तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए नीतीश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार स्वयं जनता के बीच पहुँचकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं, ताकि विकास नीतियों को जनता की वास्तविक आवश्यकताओं और अपेक्षाओं के अनुरूप और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

े(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button