Trending Newsअपराधगुजरातझारखंडट्रेंडिंगदिल्लीदेशधर्मपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरमध्यप्रदेशमुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यविचारशिवहरसीतामढ़ीसुपौल

बढ़ती महंगाई से आम जनता बेहाल, केंद्र सरकार पूरी तरह विफल – सरबत जहां फातिमा

*प्रकाशनार्थ /प्रसारणार्थ*

 

*बढ़ती महंगाई से आम जनता बेहाल, केंद्र सरकार पूरी तरह विफल – सरबत जहां फातिमा

*पटना 12 मार्च 2026*

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरबत जहां फातिमा ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज आम जनता की सबसे बड़ी समस्या महंगाई है, लेकिन सरकार इस पर गंभीर और प्रभावी कदम उठाने में पूरी तरह विफल रही है।

प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश का आम नागरिक—किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गृहिणियाँ—महंगाई की मार से सबसे अधिक प्रभावित हैं। रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि ने करोड़ों परिवारों की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है।

सरबत जहां फातिमा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि, रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, खाद्य तेल, दाल, सब्ज़ियों और अन्य रोज़मर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की महंगाई ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की आर्थिक नीतियाँ महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह असफल साबित हुई हैं।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीज़ल पर अत्यधिक कर वसूली तथा आवश्यक वस्तुओं के दामों को नियंत्रित करने में सरकार की निष्क्रियता के कारण जनता पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। जब देश की जनता महंगाई से परेशान है, तब सरकार इस मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

प्रदेश महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के सामने निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखीं—

पेट्रोल और डीज़ल पर लगाए गए अत्यधिक करों में तत्काल कटौती की जाए।

रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर आम परिवारों को राहत दी जाए।

खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ठोस और प्रभावी नीति लागू की जाए।

महंगाई से प्रभावित गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित किया जाए।

प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता असित नाथ तिवारी मौजूद थे।

सरबत जहां फातिमा

अध्यक्ष

प्रदेश महिला कांग्रेस

मो 9540860094

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button