Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की तैयारी के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, 14 अप्रैल को सदाकत आश्रम में होगा कार्यक्रम*

*प्रकाशनार्थ /प्रसारणार्थ*

 

  1. *बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती की तैयारी के लिए कांग्रेस ने बनाई समिति, 14 अप्रैल को सदाकत आश्रम में होगा कार्यक्रम*

 

*पटना 6 अप्रैल 2026*

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए एक समिति का गठन किया है। यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम, पटना में आयोजित किया जाएगा।

 

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के निर्माता, सामाजिक न्याय और समानता के महान पुरोधा थे। उनके विचार आज भी देश को लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की दिशा में प्रेरित करते हैं। कांग्रेस पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक न्याय, समान अधिकार और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

 

अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम की सफल तैयारी एवं संचालन के लिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा निम्नलिखित सदस्यों को समिति में मनोनीत किया गया है—

श्रीमती अमिता भूषण, पूर्व विधायक

श्रीमती प्रतिमा कुमारी दास, पूर्व विधायक

श्रीमती भावना झा, पूर्व विधायक

श्री विश्वनाथ राम, पूर्व विधायक

श्री अमर आज़ाद

श्री रबिन्दर पासवान, चेयरमैन, प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग

श्रीमती मोनी पासवान, पूर्व प्रत्याशी

श्री असगर अली पीटर, पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष, किशनगंज

श्री सूर्यनारायण राम, पूर्व जिला अध्यक्ष, मधेपुरा

मो० असद, पूर्व अध्यक्ष, शिवहर जिला

श्री दयानंद पासवान, पूर्व अध्यक्ष, दरभंगा जिला

श्री अशोक राम, पूर्व अध्यक्ष, भोजपुर

अधिवक्ता खुशबु कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, बिहार युवा कांग्रेस

श्रीमती मीना निषाद, अध्यक्ष, पटना महानगर महिला कांग्रेस

श्री अखिलेश कुमार पासवान

श्रीमती पूनम यादव

श्रीमती नीतू निषाद

श्री अमरजीत राम

श्री तारक चौधरी

श्री राहुल पासवान

श्री जितेंद्र नाथ पटेल

श्री मनोज यादव

साथ ही प्रदेश कांग्रेस कनेक्ट सेंटर के सभी सदस्य इस समिति के पदेन सदस्य होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने समिति के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि बाबा साहेब के विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

राजेश राठौड़

चेयरमैन मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button