पूर्वी चंपारण में छह दलितों की हत्या पर कांग्रेस ने गठित की जांच समिति

*पूर्वी चंपारण में छह दलितों की हत्या पर कांग्रेस ने गठित की जांच समिति
*पटना. शुक्रवार, 21 नवंबर 2025*
बीते बुधवार 19 नवंबर को पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना अंतर्गत माधोपुर ग्राम में हुई अत्यंत दु:खद और क्रूर घटना, जिसमें छः (6) दलित (पासवान जाति) समुदाय के लोगों की फरसा से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है, पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने गहरा दुःख और चिंता व्यक्त करते हुए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन कर जांच समिति को घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बकायदे निर्देश जारी कर इस जघन्य घटना की विस्तृत जांच करने, पीड़ित परिवारों से मिलकर वस्तुस्थिति का सत्यनिष्ठ आकलन करने तथा रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु चार सदस्यीय जांच समिति का तत्काल प्रभाव से गठन किया है इसमें पूर्वी चंपारण के जिला कांग्रेस कमिटीके अध्यक्ष ई शशि भूषण राय के अध्यक्षता में अमर आजाद पासवान, अमरजीत कुमार और अजय पासवान को सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।
यह जांच समिति 24 नवंबर 2025 को उक्त गाँव (माधोपुर) में पहुंचकर पीड़ित परिवारों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर घटना की वास्तविकता एवं कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाएगी तथा प्रदेश कांग्रेस को रिपोर्ट करेगी
राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया एवं प्रचार विभाग
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी



