DharmTrending Newsअपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

कुम्हरार विधानसभा के राजेन्द्र नगर में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ , विधायक संजय गुप्ता ने किया उद्घाटन

कुम्हरार विधानसभा के राजेन्द्र नगर में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ , विधायक संजय गुप्ता ने किया उद्घाटन

पटना : “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026” के अंतर्गत कुम्हरार विधानसभा ,पटना महानगर के राजेन्द्र नगर मंडल एवं लोकनायक मंडल के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आज से राजेंद्रनगर स्थित गणपति उत्सव हॉल में आरंभ हुआ । इस कार्यक्रम का उद्घाटन कुम्हरार विधायक सह प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर कुम्हरार विधायक ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा,कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति और अधिक सशक्त बनाते हैं तथा उन्हें समाज के बीच प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं । प्रशिक्षण अभियान से संगठन और कार्यकर्ताओं को और मजबूती मिलेगी प्रदेश प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि , संगठन के विस्तार एवं उसकी मूल विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला । इसके पश्चात प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों के विषय में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया । चौथे सत्रों में सोशल मीडिया एआई, नमो ऐप एवं सरल ऐप के विषय के बारे में डॉ नूतन सिंह एवं कार्य पद्धति (कार्यकर्ता संभाल) नेहा निश्चल, क्षेत्रीय प्रभारी महिला मोर्चा ने भी कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पे मार्गदर्शन दिया ।

इस प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु ,एनआरआई सेल के प्रभारी आनंद अवस्थी कुम्हरार विधानसभा के प्रशिक्षण संयोजक, चंद्रमणि सिंह ,अजय मिश्रा,विकाश कुमार,बैधनाथ पप्पू, नितिन कुमार, मनोज शर्मा, रजनी सिन्हा, मनोज सिन्हा, श्याम किशोर शर्मा, राजेश कुमार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

यह प्रशिक्षण वर्ग रविवार दोपहर 1 बजे तक चलेगा ।

3/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button