देशपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे प्रदेश कार्यालय, सुनी ‘मन की बात’

बिहार प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने अन्य नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की 'मन की बात'* 

‎*बिहार प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने अन्य नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’*

‎*उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे प्रदेश कार्यालय, सुनी ‘मन की बात’

‎*पीएम मोदी की ‘मन की बात’ से बहुत कुछ समझने, सीखने और जानने का अवसर मिला: डॉ. दिलीप जायसवाल*

‎*पीएम मोदी ने मन की बात में मधु क्रांति की बात कर शहद उत्पादकों को दिखाई नई राह: डॉ. दिलीप जायसवाल*

‎पटना, 30 नवंबर। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल समेत कई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।

‎भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अलावा बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया, विधायक विनोद नारायण झा भी भाजपा कार्यालय पहुंचे और ‘ मन की बात’ को तन्मयता से सुना।

‎रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128 वें एपिसोड को सुनने के बाद भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि उनके मन की बात से बहुत कुछ समझने, सीखने और जानने का अवसर मिला।

‎उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आज अपने ‘मन की बात’ में भारतीय नौसेना पर चर्चा की कि भारतीय नौसेना किस बहादुरी के साथ चर्चा में लगी हुई है। उन्होंने भूटान की भी चर्चा की।

‎उन्होंने कहा, “‘वोकल फॉर लोकल’ प्रधानमंत्री का सदैव स्लोगन रहा है कि भारत में बनी वस्तुओं का ही भारतवासी उपयोग करें। भारतीय खिलाड़ियों के बारे में भी उन्होंने विशेष चर्चा की। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणा मिलती है और देश के सुदूरवर्ती इलाकों की भी जब वे चर्चा करते हैं तो पूरे देश को एक साथ देखने की दिलचस्पी बढ़ती है।”

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 357 मिलियन टन के खाद्यान्न उत्पादन के साथ एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने की भी जानकारी दी और कहा कि 10 साल पहले की तुलना में भारत का खाद्यान्न उत्पादन 100 मिलियन टन और बढ़ गया है।

‎प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में सर्दियों के दौरान ‘वेड इन इंडिया’ अभियान की बढ़ती लोकप्रियता की भी बात करते हुए कहा कि सर्दियों की सुनहरी धूप हो, पहाड़ से उतरते कोहरे की चादर हो, डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पहाड़ भी अब खूब लोकप्रिय हो रहे हैं। कई शादियां अब खास तौर पर गंगा जी के किनारे हो रही हैं। उन्होंने इसके जरिए पर्यटन को बढ़ावा देने की भी बात की।

‎उद्योग मंत्री डॉ. जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने आज के संस्करण में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के कार्यक्रम, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग, राम मंदिर पर धर्मध्वजा, रामबन सुलाई शहद और देश के अलग-अलग हिस्सों में बनने वाले शहद को लेकर बात की है। इतना ही नहीं, उन्होंने इसे मधु क्रांति कहकर संबोधित किया।

‎इस मौके पर भाजपा नेता अनिल शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू ,प्रवक्ता संजीव मिश्रा, पूनम सिंह,अचल सिन्हा,प्रवीण पटेल, ज्ञान ओझा, विवेक मिश्र माधव सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने भी मासिक उद्बोधन “मन की बात” कार्यक्रम को सुना।

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button