Trending Newsउत्तरप्रदेशउत्तराखंडगुजरातछत्तीसगढ़झारखंडट्रेंडिंगदिल्लीदेशपंजाबपटनापश्चिम बंगालप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराजस्थानराज्यविचारहरियाणाहिमाचल प्रदेश

हम पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमों उपेंद्र कुशवाहा के हाथों रालोमो की सदस्यता ग्रहण की*।

हम पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमों उपेंद्र कुशवाहा के हाथों रालोमो की सदस्यता ग्रहण की*। पटना:24 दिसंबर 2025,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत सरकार के पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा के हाथों आज स्वतंत्रता सेनानी भवन के सभागार में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा पूर्णिया के पूर्व जिला अध्यक्ष सह कसवा विधान सभा के पूर्व NDA प्रत्यासी राजेन्द्र यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उक्त आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार के प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया कि श्री राजेंद्र यादव के साथ रालोमो की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से बच्चू पासवान उर्फ संतोष , सुधीर कुमार , हम पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ श्री शिव कुमार राम, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष हम पूर्णिया, संतोष राम समेत सैकड़ों लोग प्रमुख है। इस मिलन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि श्री राजेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं के पार्टी में आने से पूर्वी बिहार खासकर पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया जिलों में पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। मिलन समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता श्री सुभाष चंद्रवंशी तथा मंच संचालन पार्टी नेता रियाजउद्दीन बख्खो ने की। @ राम पुकार सिन्हा प्रदेश प्रवक्ता रालोमो बिहार।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button