शिक्षा, रोजगार और निवेश, नीतीश सरकार में समावेशी विकास की नई इबारत लिख रहा बिहार – जद (यू)

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
शिक्षा, रोजगार और निवेश, नीतीश सरकार में समावेशी विकास की नई इबारत लिख रहा बिहार – जद (यू)
24 फरवरी 2026, पटना।
जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एक स्टील कंपनी ने राज्य में 6,000 करोड़ रुपये के निवेश से आधुनिक स्टील प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव बिहार के औद्योगिक भविष्य के लिए अत्यंत सकारात्मक और दूरगामी परिणाम देने वाला कदम है।
इस प्रस्ताव को लेकर आयोजित बैठक के दौरान उद्योग मंत्री ने कंपनी को राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीतियों, मजबूत आधारभूत संरचना तथा निवेश-अनुकूल वातावरण की विस्तार से जानकारी दी और आश्वस्त किया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को हर स्तर पर आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार सरकार राज्य को विनिर्माण हब के रूप में विकसित करने और बडेेे़ पैमाने पर औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
प्रस्तावित स्टील प्लांट से राज्य में व्यापक स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर रोजगार मिल सकेगा। साथ ही औद्योगिक उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। इस परियोजना के माध्यम से सहायक एवं लघु उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र और अधिक सशक्त होगा।
इस प्रकार के बड़े निवेश से बिहार आत्मनिर्भर औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा और राज्य आर्थिक समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



