गोविंदगंज विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली बीजेपी की चर्चित एव वरिष्ठ नेत्री शुभ्रा त्रिपाठी

गोविंदगंज विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली बीजेपी की चर्चित एव वरिष्ठ नेत्री शुभ्रा त्रिपाठी
विधानसभा चुनाव से पूर्व में ही बीजेपी नेत्री शुभ्रा त्रिपाठी जनता के बीच जनता से सीधा संपर्क करती रहीं और उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया साथ ही बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को भी अवगत कराने का कार्य किया बीजेपी नेत्री का प्रयास आगे भी जारी रहा और एनडीए सरकार के योजनाओं का लाभ जनता तक कैसे पहुँचे इसके लिए हर संभव प्रयास किया और उज्जवला योजना महिलाओं तक तो वहीं लगातार कैंप लगाकर सभी जनता का आयुष्मान कार्ड बनवाई ,जिससे जनता का विश्वास बीजेपी नेत्री के साथ साथ एनडीए सरकार पर हुआ
लगातार जब क्षेत्र में हमारे न्यूज रिपोर्टें भी जाते थे तो गोविंदगंज विधानसभा की जनता अपने उस समय के तत्कालीन विधायक सुनील मनी त्रिपाठी से नाखुश दिखी और जनता का विश्वास शुभ्रा त्रिपाठी पर था लेकिन जनता के बीच शुभ्रा त्रिपाठी जब पहुंचती तो जनता उनका गर्मजोशी से स्वागत-सत्कार करती थी और अपना विकास की गाथा जो विकास हुआ ही नहीं उससे अवगत कराती थी ,उस विकास की कार्यो को अमलीजामा पहनाने का काम खुद बीजेपी नेत्री ने किया
यही कारण रहा कि गोविंदगंज विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में खासकर एक जुझारू एवं कर्मठ महिला के रूप शुभ्रा त्रिपाठी प्रबल दावेदार मानी जाती रही लेकिन गठबंधन में होने की वजह से यह सीट लोजपा (आर ) को चली गई और यहाँ से प्रत्याशी एनडीए के लोजपा (आर ) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी हुए और राजू तिवारी को जो जीत मिली वह बीजेपी नेत्री शुभ्रा त्रिपाठी के जनता के साथ सीधा संपर्क से, एनडीए सरकार के सभी योजनाओं को जनता पहुंचाने के प्रयास से क्योंकि खुद राजू तिवारी तो पार्टी के कार्यो में ज्यादा व्यस्त रहते थे तो ऐसा माना जा रहा है कि एनडीए की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली बीजेपी नेत्री शुभ्रा त्रिपाठी है
अब देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी शुभ्रा त्रिपाठी को आने वाले समय में उचित सम्मान देते हुए उनका स्थान कहाँ देती है


