Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

पूर्व एमएलसी डाॅ0 अजय कुमार सिंह ने थामा जदयू का दामन, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दिलाई सदस्यता

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

पूर्व एमएलसी डाॅ0 अजय कुमार सिंह ने थामा जदयू का दामन, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दिलाई सदस्यता
पटना 12 अप्रैल 2026।
माननीय मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारों से प्रभावित होकर काॅग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान पार्षद डाॅ0 अजय कुमार सिंह ने रविवार को प्रदेश कार्यालय, पटना में जदयू का दामन थामा।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने डाॅ0 सिंह को सदस्यता पर्ची प्रदान कर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने डाॅ0 सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जदयू परिवार में शामिल होने से भोजपुर-बक्सर क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डाॅ0 सिंह के लंबे सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा ‘न्याय के साथ विकास’ की नीति को और अधिक बल मिलेगा।

इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़़़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह माननीय विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा, माननीय विधायक श्री दुलाल चंद गोस्वामी, श्री अनिल कुमार, श्री वासुदेव कुशवाहा सहित कई गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button