दिल्लीदेशपटनापश्चिमी चम्पारणप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ० चन्दन यादव सैकड़ों समर्थकों के साथ रालोमो की सदस्यता ग्रहण की |

जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ० चन्दन यादव सैकड़ों समर्थकों के साथ रालोमो की सदस्यता ग्रहण की |

 

पटना:- आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रदेश कैम्प कार्यालय में मगध क्षेत्र के मजबूत साथी तथा जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव डॉ० चन्दन यादव के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की | उक्त आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने दी | श्री सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार के पूर्व मंत्री व राज्य सभा सांसद श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने चन्दन यादव एवं उनके सैंकड़ों समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई | इस मिलन समारोह को संबोधित करते हुए रालोमो सुप्रीमों श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि डॉ० चन्दन यादव एवं इनके साथियों का पार्टी में आने से मगध समेत अन्य जिलों में पार्टी की मजबूती मिलेगी | सदस्यता ग्रहण करने वालो में नितिश कुमार (पूर्व आप्त सचिव), ई० सत्येन्द्र यादव (अवकाश प्राप्त अभियंता), विमल कुमार, चन्द्रशेखर कुमार, अनूप चंद्रवंशी, विवेक कुमार पाण्डेय, मो० आरिफ खां, चन्दन शेखर, राजू पाठक, साविर अंसारी, सद्धाम खां, साहिद खां, रंधीर कुमार प्रमुख थे | इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पूर्व प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, प्रशांत पंकज, सुभाष चंद्रवंशी, अशोक राम, हिमांशु पटेल, जंग बहादुर कुशवाहा, आर०के० सिन्हा, बी०सी० पटेल, सिम्मी कुमारी, अनिता कुमारी, प्रमोद सिंह राजपूत, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा, मो० खुर्शीद, ओम प्रकाश कुशवाहा आदि प्रमुख थे |

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button