पटनाब्रेकिंग न्यूज़

एनडीए की ऐतिहासिक जीत, बिहार ने फिर जताया नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा – जद (यू)

 

एनडीए की ऐतिहासिक जीत, बिहार ने फिर जताया नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा – जद (यू)

पटना 14 नवंबर 2025

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने ऐतिहासिक और रिकाॅर्डतोड जीत हासिल की है। बिहार की जागरूक और समझदार जनता ने विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के एजेंडे पर अपनी मुहर लगाते हुए एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है। यह जीत बिहार के हर वर्ग, हर समुदाय और हर क्षेत्र की एकजुटता का प्रतीक है, जिसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर अटूट विश्वास जताया है।

एनडीए गठबंधन की इस प्रंचड जीत पर जद (यू) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 निहोरा प्रसाद यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम, प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद, प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार,प्रदेश प्रवक्ता श्री नवल शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती भारती मेहता, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ अनुप्रिया यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्री मनीष यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्री अभिषेक झा,प्रदेश प्रवक्ता श्री जितेंद्र कुमार, प्रदेश प्रवक्ता श्री अजित पटेल, साथ ही मीडिया पैनलिस्ट श्री किशोर कुणाल, श्री महेश दास, सुश्री पूजा पैट्रिक, श्री मधुरेंदु पांडेय और श्री अकबर अली ने बिहार के करोड़ों मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि यह जीत हर उस कार्यकर्ता, समर्थक और मतदाता की जीत है, जिन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन पर भरोसा जताया।

उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक विजय नहीं, बल्कि बिहार के विकास, प्रगति और समृद्धि के लिए जनता के संकल्प का परिणाम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बीते वर्षों में बिहार ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है, चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, रोजगार या सामाजिक न्याय का क्षेत्र हो। जनता ने इस चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास के मॉडल को न केवल स्वीकार किया, बल्कि इसे और सशक्त करने का जनादेश दिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की नई सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करेगी। बिहार को विकास के नए शिखर पर ले जाने, सामाजिक समरसता को और मजबूत करने तथा हर वर्ग को प्रगति के समान अवसर प्रदान करने के लिए जद (यू) कटिबद्ध है। बिहार की जनता का यह विश्वास पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसे हर हाल में पार्टी बनाए रखने का काम करेगी।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

1.5/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button