अपराधब्रेकिंग न्यूज़लखीसराय
लखीसराय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव में एक मिनीगण फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।

लखीसराय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव में एक मिनीगण फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस कार्रवाई में 40 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, हथियार बनाने के उपकरण और 3 लेथ मशीन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बिट्टू कुमार, मो० राज, मो० मिस्टर, मो० चांद, मो० गुलजार और मकान मालिक प्रेम कुमार शामिल हैं। ये सभी मुंगेर जिले के निवासी हैं। लखीसराय के एसपी अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और यह लखीसराय पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी सफलता है।



