देशपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में भाजपा -जदयू में शह और मात का खेल चल रहा है, और दोनों तरफ से क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है: एजाज अहमद 

बिहार में भाजपा -जदयू में शह और मात का खेल चल रहा है, और दोनों तरफ से क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है: एजाज अहमद

पटना 28 नवंबर 2025

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के बीच सरकार के अंदर क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है, जबकि सरकार के स्तर से आम जनता के हितों के लिए कोई कार्य नहीं हो रहे हैं। बिहार में एनडीए सरकार में जहां जनता दल यु की ओर से नौकरी ,रोजगार और विकास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है । वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपराध रोकने के नाम पर 400 सौ अपराधियों और माफियाओं की लिस्ट के माध्यम से कार्रवाई की बात की जा रही है। और इस तरह से भाजपा के द्वारा कहीं ना कहीं नीतीश जी के सुशासन को ही बट्टा लगाया जा रहा है क्योंकि 20 सालों से नीतीश कुमार ही बिहार के गृह मंत्री भी रहे हैं । और इस तरह की होड सरकार के स्तर से जो चल रहा है उससे आम जनता के हितों में कोई कार्य नहीं हो रहा है,बल्कि एक दूसरे को नीचा दिखाने की राजनीति के साथ जुमलेबाजी और क्रेडिट लेने की होड़ का सिर्फ बखान हो रहा है। इसके अलावा कुछ नहीं है। इससे आम जनता की हितों का नुकसान हो रहा है नई सरकार बनने के बाद सिर्फ होड़ और क्रेडिट की राजनीति चल रही है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोज सुबह उठकर पदाधिकारी के साथ पटना में निरीक्षण का कार्य करते हैं वह भी भाजपा कोटा के मंत्रियों को बिना सूचना दिए और वही पदाधिकारी उनके साथ होते हैं जो उनके पहले से विश्वास पात्र हैं जिस तरह से बिहार में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और जदयू में शह और मात का खेल चल रहा है, इससे ऐसा लगता है कि इस बार जो नई सरकार बनी है सिर्फ अपने बखान और क्रेडिट के फिर में ही मंत्री कार्य कर रहे हैं जनता के लिए इन लोगों के पास कोई वीजन और मिशन नहीं है।

(एजाज अहमद )

प्रदेश प्रवक्ता ,

राष्ट्रीय जनता दल, बिहार

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button