Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश ने रखी ‘विकसित बिहार’ की मजबूत नींव – उमेश सिंह कुशवाहा

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश ने रखी ‘विकसित बिहार’ की मजबूत नींव – उमेश सिंह कुशवाहा

26 मार्च 2026, पटना।

बिहार जद(यू0) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक समृद्धि यात्रा के माध्यम से विकसित बिहार के निर्माण की मजबूत आधारशिला रखी है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आने वाले दिनों में बिहार को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी और राज्य में विकास की गति को नई रफ्तार देने का काम करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 15 जनवरी से प्रारंभ हुई समृद्धि यात्रा के तहत श्री नीतीश कुमार ने बिहार के सभी जिलों का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पहले से संचालित विकास योजनाओं की प्रगति का बारीकी से निरीक्षण किया और साथ ही कई नई विकास परियोजनाओं की भी सौगात दी, जिसका उद्देश्य राज्य के सभी जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, उद्योग और स्वरोजगार के क्षेत्र में बुनियादी ढाँचे को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाना है, ताकि विकास की गति गाँव-गाँव और समाज के हर वर्ग तक पहुँचे तथा ‘न्याय के साथ विकास’ का संकल्प और अधिक मजबूती के साथ धरातल पर साकार हो सके।

उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार की नीतियाँ हमेशा से जनकेंद्रित रही हैं। उन्होंने जनता की आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को समझते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का कार्य किया है। यही कारण है कि आज बिहार विकास और प्रगति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और राज्य की छवि भी निरंतर सुदृढ़ हो रही है।

श्री कुशवाहा ने आगे कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच रहा है। जो लोग कभी विकास की मुख्यधारा से दूर थे, आज वे भी विकास की इस यात्रा के सहभागी बन रहे हैं। विकास की रोशनी अब उन घरों और बस्तियों तक पहुँच रही है, जहाँ वर्षों तक उपेक्षा, अभाव और पिछड़ेपन का अंधेरा छाया रहा।

नीतीश सरकार की जनहितकारी नीतियों ने न केवल लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है, बल्कि उनके भीतर नई आशा, विश्वास और आत्मसम्मान का भी संचार किया है। उन्होंने कहा कि समृद्धि यात्रा विकसित बिहार के संकल्पों को मूर्त रूप देगी और आने वाले वर्षों में बिहार निश्चित रूप से देश के टाॅप 10 विकसित राज्यों में शामिल होगा।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button