Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यविचारशिक्षा

प्रोफेसर मसरूर अहमद स्मृति सॉफ्टबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में समस्तीपुर ने मुजफ्फरपुर को 3 विकेट से हराया।

मुख्य अतिथि के द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया गया।

प्रोफेसर मसरूर अहमद स्मृति सॉफ्टबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में समस्तीपुर ने मुजफ्फरपुर को 3 विकेट से हराया।

(बिट्टू कुमार को मैन ऑफ द मैच प्रदान किया गया)

(पूसा)

समस्तीपुर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में 26 जनवरी को बिरौली कॉलेज खेल मैदान पर प्रोफेसर मसरूर अहमद स्मृति सॉफ्टबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट समस्तीपुर तथा मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम 10 ओवर में 107 रन पर ऑल आउट हो गई। मुजफ्फरपुर की ओर से मंतोष ने 30, अमरजीत 33 रन जब की मंसू ने 29 रनों का योगदान दिया। जवाब में उतरी समस्तीपुर की टीम ने 15 ओवरों में 7 विकेट खोकर 108 रन बनाए, समस्तीपुर की तरफ से चंदन 16, बिट्टू ने 45 रन, गोपी ने 17 तथा मोनू के द्वारा 22 रनों का योगदान रहा। मुजफ्फरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए ज्वाला तथा अमरजीत एवं पिंटू के द्वारा एक-एक विकेट, समस्तीपुर की ओर से विशाल कुमार, रोशन कुमार, तथा रवि के द्वारा दो-दो विकेट लिया गया। विजेता तथा उपविजेता टीम को स्थानीय जिला परिषद सदस्य मंजू देवी के द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया। तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों को संबोधन करते हुए मंजू देवी ने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में उचित प्लेटफार्म प्रदान किया जाएगा, विजेता तथा विजेता टीम ने काफी शानदार खेल का प्रदर्शन किया आने वाले समय में स्थानीय बच्चे भी देश के लिए खेलेंगे सभी बच्चों का हमारा आशीर्वाद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समस्तीपुर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष फैसल अहमद ने किया, और कहा कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन पूसा प्रखंड में कराया जाएगा।जबकि धन्यवाद ज्ञापन टूर्नामेंट के प्रायोजक गुड्डू कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सुनील कुमार सिंह, मुकेश कुमार त्रिवेदी,अमरजीत पासवान, अरुण कुमार, शिवम त्रिवेदी, विशाल पासवान, बद्री पासवान, अनूठ पासवान, रोहित कुमार, जयप्रकाश महतो इत्यादि मौजूद रहे।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button