Trending Newsगोपालगंजट्रेंडिंगदिल्लीदेशपंजाबपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणबिहारब्रेकिंग न्यूज़

समृद्धि यात्रा को लेकर जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम नीतीश को दी शुभकामनाएँ’’

 

‘‘समृद्धि यात्रा को लेकर जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम नीतीश को दी शुभकामनाएँ’’

16 जनवरी 2026, पटना।

समृद्धि यात्रा के तहत शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पश्चिमी चंपारण के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर पटना एयरपोर्ट पर जनता दल (यूनाइटेड) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया तथा यात्रा की सफलता के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं

इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार, माननीय मंत्री श्री जमा खान, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं माननीय विधायक श्री श्याम रजक, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, मुख्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार, माननीय विधायक श्री अरुण मांझी, माननीय विधानपार्षद श्रीमती रीना यादव सहित महिला प्रकोष्ठ की संयोजक श्रीमती रंजू गीता सहित श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री रामचरित्र प्रसाद, श्री नीतीश पटेल, श्री मनोज कुमार सिंह, श्री अरविन्द कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा, श्री नंदकिशोर कुशवाहा, श्री ओम प्रकाश सिंह सेतु, श्री विद्यानंद विकल, श्रीमती कंचन माला, श्री राजकिशोर सिंह, श्री कमल नोपानी, श्री राहुल खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी और विकसित एवं आत्मनिर्भर बिहार के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर प्रदेश की जनता में व्यापक उत्साह है तथा माननीय मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में यह समृद्धि यात्रा विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button