महिलायों और पिछड़ों के शिक्षा के वाहक थे ज्योतिबा फुले -उपेंद्र कुशवाहा*

*प्रेस विज्ञप्ति/प्रकाशनार्थ व प्रसारणार्थ*
*महिलायों और पिछड़ों के शिक्षा के वाहक थे ज्योतिबा फुले -उपेंद्र कुशवाहा*
दिनांक-11/04/2026
स्थान-पार्टी कैम्प कार्यालय, पटना।
*विषय- महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती का आयोजन संपन्न।*
राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा आज महान समाज सुधारक, शिक्षाविद एवं महान विचारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा, माननीय मंत्री पंचायती राज विभाग श्री दीपक प्रकाश सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि फुले जी ने समाज में व्याप्त जातिवाद, छुआछूत और समानता के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा और समानता का संदेश दिया। मंत्री दीपक प्रकाश ने अपील की कि फुले जी के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता और न्याय की स्थापना की जा सकती है
अंत में प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री आलोक कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्रवंशी जी और प्रशांत पंकज जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संगठन) श्री मदन चौधरी जी, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री हिमांशु पटेल जी, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण,वरिष्ठ नेता श्री आर. के. सिंह, फज़ल इमाम मलिक, रेखा गुप्ता, प्रवक्ता ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, रजनीश कुमार, सिम्मी कुमारी, सुशील सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इसी दिन पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महा अभियान की समीक्षा बैठक भी पाटलिपुत्र स्थित डेस्टिनी होटल में आयोजित हुई जिसमें प्रदेश भर के निवर्तमान जिला अध्यक्ष और प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण भाग लिए। सभी नेताओं ने सदस्यता महा अभियान को 50 लाख के निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचाने का अपना संकल्प दोहराया साथ-हीं- साथ प्रदेश के नेताओं के द्वारा भी सभी जिलों के भ्रमण की योजना बनाई गई जिससे सदस्यता अभियान को गति दिया जा सके।इस कार्यक्रम मे विभिन्न जिलों के निवर्तमान अध्यक्ष कपिल कुशवाहा, अशोक मेहता,सोनू कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, चन्द्रिका पासवान, जीतेन्द्र पासवान, सुमन कुमार प्रसून, युदुवीर कुशवाहा, राजेंद्र यादव, उमाकांत आनंद, विजय ठाकुर, विनोद कुशवाहा, गिरीश मंडल, देवानंद कुशवाहा, लालदेव राम, रामेश्वर कुशवाहा, अब्दुल रिज़वान, निशांत कुशवाहा, सुमेर कुशवाहा, शैलेश कुशवाहा, राजेश राम, कल्याण पटेल, अर्चना आनंद,कृष्ण कुमार सिंह आदि ने भाग लिया।
रजनीश कुमार
प्रदेश प्रवक्ता
राष्ट्रीय लोक मोर्चा



