बिहार बजट (2026-27) से जुड़े प्रमुख बिंदु*
बिहार की डबल इंजन सरकार ने आज सदन में वित्त वर्ष- 2026-27 के लिए 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है।

- *बिहार बजट (2026-27) से जुड़े प्रमुख बिंदु*
– बिहार की डबल इंजन सरकार ने आज सदन में वित्त वर्ष- 2026-27 के लिए 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है।
– जो पिछले वित्त वर्ष (2024-25) के बजट 3.16 लाख करोड़ से करीब 10 % ज्यादा है।
– यह आंकड़ा वर्ष 2005 की तुलना में 11 गुना अधिक है ।
– जैसा कि वित्त मंत्री जी ने सदन में भी कहा- ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान से हमारा बिहार आने वाले दिनों में विकसित भारत का चालक बनेगा ।
– 14 .9 % की अनुमानित विकास दर के साथ हमारा राज्य देश का सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में शामिल है ।
– “ज्ञान” को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश किया गया है।
– नए विद्यालयों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की स्थापना के साथ-साथ डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास और छात्रवृत्ति योजनाओं को विस्तार दिया गया है।
– शिक्षा व्यवस्था को रोजगारोन्मुखी बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया है।
– “ईमान” के संकल्प को लेकर सरकार ने पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दी है।
– भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार और सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए ई-गवर्नेंस को बढ़ावा दिया गया।
– निश्चित रूप से इन प्रयासों के कारण आम लोगों का हमारी डबल इंजन सरकार पर भरोसा बढ़ा है।
– “विज्ञान” के तहत तकनीक और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
– विज्ञान शिक्षा, आईटी सेक्टर, स्टार्टअप्स और अनुसंधान संस्थानों को प्रोत्साहन देने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं।
– स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में भी वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने का प्रयास किया गया है।
– “अरमान” यानी युवाओं और समाज के सपनों को साकार करने के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं पर सरकार ने ध्यान केंद्रित किया है।
– युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
– “सम्मान” के संकल्प के तहत महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दी गई है।
– महिलाओं के लिए आरक्षण, सहायता योजनाएं और सुरक्षा से जुड़े कदमों के जरिये को सरकार बहुआयामी प्रयास कर रही है ।
– आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार का यह पंच-संकल्प बिहार को प्रगति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता की ओर ले जाने का सराहनीय काम कर रहा है।
– आने वाले वर्षों में इन संकल्पों के जरिए बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
*बजट के हाईलाइट्स*
– बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य है।
– 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने का लक्ष्य है।
– चौथे कृषि रोड मैप(2023-28) को बढ़ावा दिया जाएगा ।
– 5 नए एक्सप्रेस-वे, गरीबों के लिए आवास।
*आम लोगों से जुड़ी बड़ी घोषणाएं*
– PMCH में पहले चरण में 1100 बेड तैयार।
– पूर्णियां, बेतिया, समस्तीपुर, मधेपुरा और सारण के बाद 10 अन्य जिलों में चिकित्सा महाविद्यालय बनाए जाएंगे ।
– हर पंचायत में मॉडल स्कूल बनेंगे।
– स्किल डेवलपमेंट के लिए हब एंड स्पोक मॉडल के तहत हर कमिश्नरी में मेगा स्किल सेंटर बनेंगे।
– समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के तहत बंद चीनी मिलों को चालू किया जाएगा।
– डिफेंस कॉरिडोर,सेमीकंडटर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, मेगा टेक सिटी, फिन टेक सिटी बनेगा।
*साल 2026–27 में विभिन्न विभागों के लिए बजटीय आबंटन*
– शिक्षा एवं उच्च शिक्षा:- 68,216.95 करोड़ रुपये ।
– ग्रामीण विकास:-23,701.18 करोड़ रुपये ।
– स्वास्थ्य:- 21,270.40 करोड़ रुपए ।
– गृह विभाग (पुलिस–प्रशासन):- 20,132.87 करोड़ रुपए ।
– ऊर्जा विभाग: 18,737.06 करोड़ रुपए ।
– सड़क निर्माण (ग्रामीण + शहरी): 18,716.97 करोड़ रुपए ।
– कल्याणकारी विभाग- 13,202.38 करोड़ रुपए ।
– अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए विशेष प्रावधान- अनुसूचित जाति (SC):- 19,603.02 करोड़ रुपए ।
– अनुसूचित जनजाति (ST):- 1,648.42 करोड़ रुपए ।



