Trending Newsट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

मिथिला को मिली सपनों की ‘उड़ान’, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने का किया स्वागत

‎*मिथिला को मिली सपनों की ‘उड़ान’, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने का किया स्वागत

‎*दरभंगा से सीधे बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा शुरू होना पूरे मिथिलांचल और बिहार के लिए अत्यंत हर्ष का पल: संजय सरावगी

‎*मिथिला के लिए प्रसन्नता का दिन और बिहार की प्रगति में बड़ा कदम निभाएगा: संजय सरावगी

‎पटना, 5 अप्रैल। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा विधायक संजय सरावगी ने दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे मिथिलांचल के विकास, व्यापार और शिक्षा के लिए बड़ी सौगात बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों के लिए बेंगलुरु की यात्रा अब आसान हो गई।

‎उन्होंने कहा कि दरभंगा से सीधे बेंगलुरु के लिए हवाई सेवा शुरू होना पूरे मिथिलांचल और बिहार के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे निरंतर विकास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दरभंगा जैसे महत्वपूर्ण शहर को देश के प्रमुख आईटी हब बेंगलुरु से जोड़ना बिहार की प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम है।

‎भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि मिथिला के लिए आज प्रसन्नता का दिन है। उन्होंने कहा कि दरभंगा से सीधे बेंगलुरु के लिए आकासा एयरलाइंस ने सेवा प्रारंभ की है। पूरे मिथिला क्षेत्र में बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई सेवा का लगातार आग्रह भी किया जा रहा था। पूर्व में सीधी सेवा थी लेकिन पिछले छह महीने से स्पाइस जेट ने यह सेवा बंद कर दी थी, जिससे लोगों को तकलीफ हो रही थी।

‎उन्होंने कहा कि आज से आकासा एयरलाइंस ने यह सेवा प्रारंभ की है। उन्होंने इसके लिए आकासा एयरलाइंस के अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद भी दिया।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button